Ara Bar Association Election: व्यवहार न्यायालय, आरा में बार एसोसिएशन के सत्र 2026-28 के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को समाप्त हो गयी. नामांकन के अंतिम दिन विभिन्न पदों के लिए कई अधिवक्ताओं ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन प्रक्रिया 10 अगस्त से शुरू हुई थी और 14 अगस्त को अंतिम तिथि निर्धारित थी. विभिन्न पदों के लिए अब तक कुल 49 अधिवक्ताओं ने नामांकन किया है.
अध्यक्ष पद के लिए छह अधिवक्ताओं ने भरा पर्चा
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए गोरखनाथ मिश्र, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, राजेश कुमार पांडेय, नागेंद्र सिंह, सुरेंद्र प्रसाद सिंह और विद्यानिवास सिंह उर्फ दीपक सिंह ने नामांकन किया.
उपाध्यक्ष पद के लिए छह ने किया नामांकन
उपाध्यक्ष पद के लिए सुरेंद्र कुमार सिंह, कृष्ण गोपाल मिश्र, अनिल कुमार सिंह, बालेंद्र शेखर गुप्ता, आशा कुमारी और महेंद्र प्रसाद सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया.
महासचिव पद पर 11 अधिवक्ताओं ने भरा पर्चा
महासचिव पद के लिए सबसे अधिक 11 अधिवक्ताओं ने नामांकन किया. इनमें मनमोहन ओझा, संजय कुमार, विमल किशोर सिंह, अरविंद कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, जयंत कुमार सिंह, अजय कुमार दुबे, विजेता विजयवर्धन, सुबास प्रसाद, संतोष कुमार और संजय कुमार उर्फ अतुल प्रकाश शामिल हैं.
संयुक्त सचिव और सहायक सचिव पद पर भी नामांकन
संयुक्त सचिव पद के लिए विकास उपाध्याय, सरिता कुमारी, राजू कुमार सिंह, रीना दयाल और कमलेश दत्त पांडेय ने नामांकन किया. वहीं, सहायक सचिव पद के लिए रंभा कुमारी, धीरज कुमार, शशिकांत उर्फ शशिकांत सक्सेना, राधा कृष्ण सिंह और दीपक कुमार सिंह ने पर्चा दाखिल किया.
कोषाध्यक्ष पद के लिए पांच ने किया नामांकन
कोषाध्यक्ष पद के लिए मनोरंजन कुमार सिंह, राजेश कुमार राय, परशुराम चौधरी, मधुरेंद्र कुमार पांडेय और शामाचरण सिंह ने नामांकन किया.
वरीय कार्यकारिणी सदस्य के लिए छह उम्मीदवार
वरीय कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए संजय कुमार सिंह, विनीता कुमारी, जयप्रकाश तिवारी, दीपक कुमार, प्रतिभा सिंह और सुनील कुमार सिंह ने नामांकन किया.
अंकेक्षक और कनीय कार्यकारिणी सदस्य पद पर भी नामांकन
अंकेक्षक पद के लिए शत्रुघ्न सिंह, प्रमोद कुमार राय और अरविंद कुमार पांडेय ने नामांकन किया. वहीं, कनीय कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए संतोष कुमार सिंह, प्रवीण कुमार, धनंजय कुमार मिश्र, संजीव कुमार गर्ग, रिंकू कुमारी, संध्या कुमारी, तारा कुमारी आदि अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र दाखिल किया.
नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब चुनावी गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है. विभिन्न पदों पर उम्मीदवारों के मैदान में उतरने से व्यवहार न्यायालय परिसर में चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं के बीच चर्चा शुरू हो गयी है.
इसे भी पढ़ें: सीवान जेल में बंद कैदी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
