वीर कुंवर सिंह मैदान में बने मैनहोल के ढक्कन को निकाल कर ले भागे चोर

नगरवासियों की सुविधा के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने कराया था सौंदर्यीकरण

आरा.

वीर कुंवर सिंह मैदान में बरसात में जमा होनेवाले पानी को निकालने के लिए काफी अच्छा ड्रेनेज सिस्टम बनाया गया है, ताकि लोगों को किसी तरह की असुविधा नहीं हो. बरसात के दिनों में भी लोग आराम से निर्माण किये गये पाथवे पर टहल सकें. निकासी पाइप में किसी तरह की गड़बड़ी होने पर उसकी सफाई को लेकर जगह-जगह मैनहोल का निर्माण किया गया है तथा इसमें ढक्कन लगाया गया है. स्थिति ऐसी है कि जो सभी की सुविधा के लिए बनाया गया है, उसे भी असामाजिक तत्वों द्वारा असुविधा पहुंचने के लिए कई तरह के प्रयास किये जा रहे हैं. इस पर नगरवासियों की तरफ से बचाव के कोई उपाय नहीं किया जा रहे हैं. जबकि इसका लाभ नगरवासी ही उठाते हैं. मैनहोल के लगभग 20 ढक्कन निकाल लिये गये हैं. चोरों ने इस पर अपना हाथ साफ कर दिया है. बदतर स्थिति में पहुंचे वीर कुंवर सिंह मैदान का सौंदर्यीकरण पूर्व केंद्रीय ऊर्जा मंत्री राजकुमार सिंह ने लोगों की सुविधा के लिए कराया था. इसमें कई तरह की सुविधा दी गयी है. जबकि सौंदर्यीकरण हो जाने के बाद असामाजिक तत्वों द्वारा लगातार इसमें गड़बड़ी पैदा की जा रही है.

ढक्कन नहीं रहने से मैनहोल में गिर रहा कचरा : मैनहोल के उपर ढक्कन नहीं रहने के कारण मैदान के अंदर पॉलीथिन सहित अन्य कचरा नाले में जाकर गिर रहा है. अगर ढक्कन समय रहते नहीं चढ़ाया गया, तो आनेवाले बरसात में मैदान का पानी नाले में नहीं जाकर मैदान में ही जमा रह जायेगा, जिससे लोगों को टहलने में काफी परेशानी होगी.

ठेकेदार की लापरवाही नगरवासियों की सुविधा पर पड़ रही भारी : ठेकेदार की लापरवाही नगरवासियों की सुविधा पर भारी पड़ रही है. मैदान के सौंदर्यीकरण को लेकर ठेकेदार को इसका मेंटेनेंस करने के लिए जिम्मेवारी दी गयी थी. पांच वर्षों तक ठेकेदार को मैदान का मेंटेनेंस करना था. जबकि ठेकेदार द्वारा ऐसा नहीं किया जा रहा है. हालत यह है कि कई सामान को लोग तोड़ दे रहे हैं व गायब कर दे रहे हैं. वहीं, मैदान में पशुओं का खुलेआम जमावड़ा लगा रहता है. इसके बावजूद ठेकेदार इसकी देखभाल ठीक से नहीं कर रहा है. इस कारण करोड़ों रुपये का सौदर्यीकरण अब बेमानी साबित होते जा रहा है. निर्माण एजेंसी के अधिकारियों द्वारा भी ठेकेदार पर कार्रवाई नहीं की जा रही है. वहीं, जिला प्रशासन द्वारा भी ठेकेदारी पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जा रही है. लोगों की सुविधा के प्रति प्रशासन काफी असंवेदनशील बना हुआ है.

मैनहोल के लगभग 20 ढक्कन निकाल कर ले गये चोर : मैदान में बनाये गये पानी निकासी के लिए पानी के पाइप में लगे मैनहोल लगभग 20 ढक्कन को चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है. इस कारण टहलनेवाले लोगों को काफी सुविधा हो रही है .मैनहोल में गिर जाने का भय बना रह रहा है. कई लोग इसमें गिर भी जा रहे हैं. फिर भी प्रशासन मूकदर्शक बनकर देख रहा है.

गायब हो गये हैं विकास की बात करनेवाले लोग : शहर में कुछ ऐसे तत्व हैं ,जो सांसद एवं विधायक द्वारा विकास नहीं करने की बात करते रहते हैं, पर जब विकास होने लगता है, तो इसके विरुद्ध धरना प्रदर्शन भी करते हैं. अब इस मैदान का सौदर्यीकरण किया गया है .कई चीजे तोड़ी जा रही हैं एवं गायब की जा रही हैं. ऐसे में इसके बचाव के लिए ऐसे तत्वों को आगे आना चाहिए था, पर ऐसे तत्व आगे नहीं आ रहे हैं. क्योंकि उन्हें तो अपना धंधा करना है. निर्माण करानेवाली एजेंसी एनटीपीसी भी उदासीन हो चुकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

जाम से निबटने के लिए बनेंगे नये चेक पोस्ट और डायवर्ट

यह भी पढ़ें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर