Bhojpuri News : गंगा व उसकी सहायक नदियों में मृत पशु और कचरा फेंकने वालों पर होगी कार्रवाई

जिला गंगा समिति भोजपुर की मासिक बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई.

आरा. जिला गंगा समिति भोजपुर की मासिक बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में मुख्य रूप से डीडीसी, नगर आयुक्त आरा नगर निगम, निदेशक जिला ग्रामीण अभिकरण, प्रभार पदाधिकारी विकास शाखा, जिला परियोजना पदाधिकारी जिला गंगा समिति भोजपुर, जिला समन्वयक आइटीसी और अन्य वरीय विभागीय अधिकारी उपस्थित थे. बैठक में गंगा और उसकी सहायक नदियों के संरक्षण पर गहन चर्चा की गयी. जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों को कई निर्देश दिये. गंगा नदी और उसकी सहायक नदियों के किनारे सुंदरता बढ़ाने के लिए विशेष कदम उठाने की बात कही गयी. इसके अलावा, नदी में मृत पशुओं और कूड़ा-करकट के जमावड़े पर नजर रखने की बात की गयी और इस प्रकार की घटनाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गयी. नगर निगम को एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) का प्रस्ताव संबंधित विभाग को भेजने का निर्देश दिया गया. इसके साथ ही, जिले के विभिन्न घाटों पर जल स्तर मानक बोर्ड का यथाशीघ्र स्थापना करने के आदेश दिये गये. गंगा के किनारे प्रमुख घाटों पर लोगों की सुविधा के लिए पक्के घाट निर्माण का प्रस्ताव भी पास किया गया. जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि विभिन्न घाटों पर नियमित सफाई कार्य सुनिश्चित किया जाये, जिसके लिए जिला जल एवं स्वच्छता समिति रिपोर्ट तैयार करेगी. इसके अलावा, कृषि विभाग को प्रखंड स्तरीय जैविक खेती कार्यशालाओं का आयोजन करने का निर्देश दिया गया, ताकि प्रखंड स्तर के किसान इससे लाभ उठा सकें.

सड़क चौड़ीकरण परियोजनाओं की समीक्षा के लिए की वीसी

आरा. डीएम तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान घोषित सड़क चौड़ीकरण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की गयी. बैठक में सभी सड़क चौड़ीकरण परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गयी और कार्यों के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं पर चर्चा की गयी. जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि भूमि से संबंधित सभी प्रस्ताव प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र उपलब्ध कराएं, ताकि सड़क चौड़ीकरण परियोजनाएं समय-सीमा के भीतर पूरी की जा सकें. बैठक में अपर समाहर्ता, भोजपुर, प्रभारी पदाधिकारी (राजस्व शाखा), सभी भूमि सुधार उपसमाहर्ता एवं अंचलाधिकारी बड़हरा, संदेश, आरा सदर और तरारी उपस्थित रहे. बैठक में अधिकारियों ने कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने और बाधाओं को शीघ्र हल करने का संकल्प लिया, ताकि सड़क चौड़ीकरण से नागरिकों को अपेक्षित लाभ शीघ्र मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAH ABID HUSSAIN

SHAH ABID HUSSAIN is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

जाम से निबटने के लिए बनेंगे नये चेक पोस्ट और डायवर्ट

यह भी पढ़ें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर