प्रोपर्टी डीलर हत्याकांड में दो को कठोर आजीवन कारावास

27 सितंबर, 2020 को नवादा थाना अंतर्गत जगदेव नगर दुर्गा मंदिर के पास हुई थी घटना

आरा. हत्या के एक मामले में अष्टम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीरज किशोर ने गुरुवार को दो आरोपितों को कठोर आजीवन कारावास व प्रत्येक को कुल 60 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनायी. अभियोजन की ओर से जिला अभियोजन पदाधिकारी सह अपर लोक अभियोजक माणिक कुमार सिंह व एपीपी विनीता कुमारी ने बहस किया था. एपीपी ने बताया कि फैसला के दिन एक आरोपित बिटू कुमार राय कोर्ट में उपस्थित नहीं होने पर कोर्ट द्वारा गैर जमानतीय वारंट जारी किया गया. उन्होंने बताया कि नवादा थानांतर्गत विष्णु नगर निवासी सूचक सीताराम सिंह अपने पुत्र के साथ 27 सितंबर, 2020 को नवादा थाना अंतर्गत जगदेव नगर जा रहे थे. दुर्गा मंदिर के पास सर्वेश कुमार सिंह से बात करने लगे. इसी दौरान तीन अपराधी गोली चलाने लगे. गोली लगने से उपेंद्र कुमार उर्फ मिथुन सिंह की मौत हो गयी और सर्वेश कुमार सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना को लेकर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. घटना का कारण जमीन से जुड़े विवाद बताया गया था. कोर्ट में सात गवाहों की गवाही हुई थी. सजा के बिंदु पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोषी पाते हुए नवादा थानांतर्गत विष्णु नगर निवासी आरोपित चंदन राय व जगदेव नगर निवासी सुमन राय को कठोर आजीवन कारावास व प्रत्येक को कुल 60 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >