युवक को अगवा कर की पिटाई व सिगरेट से जलाया

शहर के नवादा थाना क्षेत्र के पावरगंज मोहल्ले से चार दिन पूर्व सुबह पैसे के विवाद में एक युवक को स्काॅर्पियो पर बैठा अगवा करने का मामला सामने आया है.

आरा.

शहर के नवादा थाना क्षेत्र के पावरगंज मोहल्ले से चार दिन पूर्व सुबह पैसे के विवाद में एक युवक को स्काॅर्पियो पर बैठा अगवा करने का मामला सामने आया है. उस दौरान चलती गाड़ी में उसकी जमकर पिटाई की गयी तथा सिगरेट से भी दागा गया. इसके बाद उसे आ रहा अरवल मार्ग पर ब्लाउज के समीप वहां से उतार दिया गया. इसके बाद परिजन द्वारा शुक्रवार की रात उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार उक्त युवक आयर थाना क्षेत्र के असुधन गांव निवासी विद्यानंद सिंह का 26 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के पावरगंज मोहल्ला रिश्तेदार के घर रहकर पढ़ाई करता था एवं चिक्का-लिट्टी का दुकान लिए हुआ था. इधर, सोनू कुमार ने बताया कि पटना जिले निवासी उसका दोस्त शुभम जो वर्तमान में टाउन थाना क्षेत्र के आनंद नगर मोहल्ले में रहता है. उसके साथ उसने 12 लाख रुपया लगाकर पार्टनरशीप में चिक्का-लिट्टी दुकान लिया था. जिसमें दिसंबर महीने से काफी नुकसान हो रहा था। जिसे लेकर उसने शुभम से कहा कि मैं अब चिक्का-लिट्टी दुकान में पार्टनर नहीं रह सकता. तुम अकेले ही चलाओ. इसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हुआ था. सोनू कुमार ने बताया कि इसी बीच उसका दोस्त शुभम 18 मार्च की सुबह पावरगंज उसके रिश्तेदार के घर आया और उसके पड़ोसी विशाल का नाम लेते हुए दरवाजा खटखटाया. जब वह बाहर आया तो दरवाजे पर शुभम और सुमन शुक्ला खड़े थे. जिससे बाद वे दोनों उसे अपने साथ उसके घर से कुछ दूरी पर ले जाकर जबरन स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठा दिया और पावरगंज शिव मंदिर के पास से गाड़ी में ही शुभम और उसका बड़ा भाई पुनीत द्वारा उसको बाल पकड़कर पीटा जाने लगा और पीटने के दौरान बारी-बारी से दोनों भाई उसका वीडियो भी बनाने लगे. उसके बाद वे लोग उसे जीरो माइल जगदीशपुर होते हुए नगरांव गांव ले गये और वहां से रोहित नामक लड़के को गाड़ी पर बिठाया. उसके बाद वे लोग उसे वहां से चतुर्भुजी बरांव गांव ले गये जहां कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था. वहां पर ले जाकर उन लोगों के द्वारा उसकी जमकर पिटाई की गयी. इसके बाद वे लोग उसे जगदीशपुर होते जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मसूढ़ी गांव स्थित कब्रिस्तान ले गये और वहां पर उन लोगों ने ड्रिंक किया. उसके बाद वे लोगों से मारते-पीटते हुए पटना के मनेर के सिपारा दियारा ले गये. वहां ले जाकर इसकी लात-घुसों से पिटाई की. पिटाई के दौरान संजय द्वारा उसे सिगरेट से जलाया गया और गैस सिलिंडर के पाइप से उसके प्राइवेट पार्ट्स पर भी मारा. उन लोगों द्वारा उसे जान से मारकर व काटकर फेंकने की धमकी दी जाने लगी. वहीं दूसरी तरफ जख्मी सोनू कुमार ने अगवा कर संजय, शुभम, सुमन, रोहित सहित उसके साथ रहे अन्य लोगों पर मारपीट करने व सिगरेट से जलाकर जख्मी करने का आरोप लगाया है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. जबकि इस मामले में उदवंतनगर थाना क्षेत्र के भगवतीपुर गांव निवासी व जख्मी सोनू कुमार के मामा राजनंदन सिंह द्वारा नवादा थाना में थाना क्षेत्र के बहिरो निवासी पुनीत कुमार, शुभम कुमार, सुमन कुमार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. दर्ज प्राथमिकी में उनके द्वारा कहा गया है कि पांच दिन से उनके भांजे सोनू कुमार अपहरण हुआ है. जिसकी सूचना उन्होंने मोबाइल द्वारा नवादा थाना को दी गयी. सूचना देने के कुछ देर बाद नवादा थाना द्वारा उन्हें अपने साथ ले जाया गया. जहां उनके द्वारा बताया गया कि 22 मार्च को अपहरणकर्ता द्वारा उन्हें फोन करके धमकी दी गयी कि तुमने थाना को सूचना क्यों दिया. तुम्हें हम जान से मार देंगे और तुम्हारे लड़के को भी मार देंगे. इसके साथ ही धमकी के दौरान उनके साथ फोन पर गाली-गलौज किया जा रहा था. वहीं नवादा थानाध्यक्ष विपिन बिहारी ने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने उसे बेलाउर के समीप छोड़ दिया था. उसका 164 का बयान कोर्ट में कलमबंद कराया जायेगा. कोर्ट में बयान देने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी और आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >