खेत में पटवन के दौरान करंट लगने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

अररिया के रानीगंज में खेत में पानी पटाते समय करंट लगने से 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा है।

परवाहा (अररिया). रानीगंज प्रखंड क्षेत्र की खरसाही पंचायत के मौजहा गांव में शनिवार को खेत में पटवन कर रहे एक युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में मातम पसर गया.

खेत में पटवन के दौरान हुआ हादसा

मृतक की पहचान खरसाही पंचायत के वार्ड संख्या-13 निवासी 24 वर्षीय राजा कुमार, पिता विपिन यादव के रूप में हुई है. बताया जाता है कि राजा कुमार खेत में पानी पटा रहे थे. इसी दौरान वे अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गए.

अस्पताल में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

घटना के बाद परिजन और ग्रामीण उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए रानीगंज रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. युवक की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

रविंद्र यादव प्रिंट माध्यम में 08 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. रानीगंज (अररिया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >