फारबिसगंज. भाजपा के वरिष्ठ नेता सह पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व सुशील कुमार मोदी की दूसरी पुण्यतिथि मनायी गयी. बीजेपी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर उनके तैल्यचित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया. मौके पर उन्होंने कहा कि सुशील कुमार मोदी के आदर्श व विचार हम सभी को समाजसेवा के पथ पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे. इस मौके पर बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की सदस्य मौजूद थी.
पूर्व उप मुख्यमंत्री मनायी गयी पुण्यतिथि
पूर्व उप मुख्यमंत्री मनायी गयी पुण्यतिथि
