Araria युवक की गला रेत कर हत्या, हत्यारों ने जांघ की हड्डी भी तोड़ी
पूनम मेरी वेयर हॉउस मुस्लिम टोला पैकपार के समीप सड़क किनारे एक अज्ञात युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गयी.
अररिया से भरगामा से राष्ट्र भूषण पिंटू की रिपोर्ट ARARIA NEWS:
भरगामा बाजार से सुपौल जिले के गोविंदपुर जाने वाली मुख्य सड़क मार्ग पर पूनम मेरी वेयर हॉउस मुस्लिम टोला पैकपार के समीप सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का गला रेत कर हत्या किया शव भरगामा पुलिस ने बरामद किया है. शव की पहचान नहीं हो पाई है, भरगामा थाना अध्यक्ष राजेश कुमार पुलिस बल के सहित घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर शव की पहचान सहित मामले की जांच में जुट गई है. मृतक का उम्र 22-24 वर्ष होने का अनुमान लगाया जा रहा है. घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है.शव की पहचान नही हो सकी है. पुलिस जांच मे जुटी है. मृतक के हत्यारों ने उसके गले को आधा से अधिक काट दिया है, हालांकि शव को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि युवक को वाहन से भी कुचलने का प्रयास किया गया है क्योंकि सर सहित युवक का दायां पांव का जांघ की हड्डी भी टुटी हुई प्रतीत हो रही है. हालांकि कि मामले की सुक्ष्म जांच को लेकर एफ एस एल की टीम भी पहुंच चुकी है. जबकि सूचना मिलते हीं फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा भी मौके पर पहुंच चुके हैं.