गैस की किल्लत को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

पीएम का किया पुतला दहन

अररिया. देश में बढ़ती गैस की किल्लत व जनता को हो रही परेशानी को लेकर जन आक्रोश चरम पर है, गुस्साए कांग्रेसी नेताओं ने गुरुवार को चांदनी चौक अररिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पीएम मोदी का पुतला जलाया. गुस्साए कांग्रेसी नेता ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल हो चुकी है. इनके शासन काल में जनता परेशान है. इन्हें जनता की समस्या से कोई लेना देना नहीं है, मौके पर कांग्रेस के नव मनोनीत जिला अध्यक्ष मासूम रेजा ने बताया कि पूरे देश में एलपीजी गैस के लिए हाहाकार मचा है, लोग परेशान हैं, सरकार व प्रशासन झूठ पर झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रही है. उन्होंने कहा कि खुलेआम गैस की हर जगह कालाबाजारी ही रही है. लेकिन किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. गरीब के घरों में चूल्हा जलना बंद हो चुका है, कई होटल बंद हो चुके हैं. फुटपाथ पर दुकानदारी करने वाले दुकानदार गैस की कमी के कारण अपनी दुकान बंद कर दिए हैं, उन्होंने कहा कि यह निकम्मी सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है. मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता के अलावा जनता भी इस पुतला दहन में मौजूद थी. इसके अलावा जिले के सभी प्रखंडों में भी विरोध प्रदर्शन व पुतला दहन का कार्यक्रम आयोजित होने की जानकारी दी गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >