दहेज को लेकर महिला की हत्या

ससुर ने पति पर लगाया हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार

नरपतगंज. नरपतगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 में शनिवार रात दहेज की मांग को लेकर पति ने पत्नी की हत्या कर दी. परिजनों की सूचना पर नरपतगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया. वहीं आरोपी पति संजय मंडल को गिरफ्तार कर लिया. मृतका नरपतगंज नगर पंचायत के वार्ड 11 निवासी रूबी देवी पति संजय मंडल है. मालूम हो की मृतका का मायके सुपौल जिला के भीमपुर है. पांच वर्ष पूर्व संजय मंडल से शादी हुई थी. जिसमें दो पुत्र व एक पुत्री है. शादी के बाद से अक्सर दहेज की मांग को लेकर मारपीट की जा रही थी. नरपतगंज थाना में दिये आवेदन में मृतक के पिता परमेश्वर मंडल ने आरोप लगाया कि उनके दामाद संजय मंडल ने दहेज की मांग को लेकर मेरी पुत्री की गला दबाकर हत्या कर दी. मामले को लेकर थानाध्यक्ष कुमार विकास ने बताया कि दहेज को लेकर पति के द्वारा पत्नी की हत्या मामले में मृतका के पिता का आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मौके पर से आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >