आज से चार दिनों तक काली मंदिर में लगेगा महाभोग

काली मंदिर को दिया गया भव्य रूप

काली मंदिर में पुष्पांजलि देने के लिए पहुंच रहे हैं सैकड़ों भक्त अररिया. चैती नवरात्र को लेकर पहला पूजा से हीं विश्व प्रसिद्ध मां खड्गेश्वरी महाकाली सह बाबा खड्गेश्वर नाथ मंदिर में रोजाना विशेष पूजा-अर्चना हो रहा है. सोमवार को स्कंदमाता का पूजा किया गया. मंगलवार को छठे दिन कात्यायनी का पूजा अर्चना किया जायेगा. इस दौरान मां खड्गेश्वरी के साधक नानू बाबा के द्वारा पुष्पांजलि किया जा रहा है. जिसमें सैकड़ों भक्तगण पुष्पांजलि देने के लिए पहुंच रहे हैं. वहीं बसंत नवरात्र को लेकर मंगलवार से शुक्रवार तक काली मंदिर में महाभोग लगाया जायेगा. मां खड्गेश्वरी के साधक नानू बाबा ने बताया कि मंगलवार को षष्ठी पूजा से महारामनवमी तक महाभोग लगेगा. इस चैती नवरात्र को लेकर काली मंदिर के गुम्बद लाईटिंग द्वारा सजाकर भव्य रूप दिया गया है. जबकि पहला पूजा से हीं काली मंदिर में रोजाना विशेष पूजा अर्चना की जा रही हैं. जिसमें सैकड़ों भक्त भाग लेते हैं. चैती नवरात्र को लेकर हो रहे रोजाना विशेष पूजा-अर्चना को लेकर पूरा शहर भक्तिमय माहौल में डूब गया है. वहीं मां खड्गेश्वरी के साधक नानु बाबा ने सोमवार को शहर के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में जाकर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किये. इस पूजा को सफल बनाने में अरुण मिश्र, शशिकांत दुबे, अखिलेश दास, राम जिनिश पासवान, सनद कुमार, शंकर माली, किशन भगत, रोशन दूबे, नंदकिशोर झा, विकास कुमार, गुड्डू सिंह, दीपक कुमार, हीरा आदि सक्रिय दिखे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >