छोटी पानी टंकी परिसर बना नशेड़ियों का अड्डा

नशेड़ियों से परेशान हैं स्थानीय लोग

फारबिसगंज. फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र वार्ड संख्या 18-19 स्थित पीएचडी विभाग का खाली पड़ा छोटी पानी टंकी परिसर इन दिनों असामाजिक तत्वों का अड्डा बनता जा रहा है. खाली जमीन में मवेशियों के चारागाह के साथ-साथ नशेड़ियों का जमावड़ा दिन भर लगा रहता है. जिस कारण इसके ईर्द-गिर्द रहने वाले लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि इस खाली सरकारी जमीन में दिन-रात आवारा लड़कों का जमावड़ा लगा रहता है. जिससे आसपास के रहने वाले लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस करते हैं. इसमें पुराना खंडहर मकान सहित बिजली ट्रांसफार्मर की चोरी पूर्व में ही हो चुकी है. इस खाली मैदान में कई नल-जल योजना का जलमीनार बनाया गया है. जो शोभा की वस्तु बनकर रह गई है. शहरी क्षेत्रों में नल का जल की आपूर्ति नहीं होने की शिकायत कई बार की गई. लेकिन अधिकारियों को इससे कोई लेना-देना नहीं है. स्थानीय लोगों ने इस खाली सरकारी जमीन में सरकारी विद्यालय या छात्रावास आदि खोलने की मांग की है. शहर के बीचों-बीच स्थित इस बड़े भू-भाग में किसी भी सरकारी कार्यालयों का निर्माण किया जा सकता है ताकि लोगों को इससे लाभ मिल सके. पूर्व में यहां से शहर में जल की आपूर्ति की जाती थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >