सड़क दुर्घटना में वार्ड सदस्य प्रतिनिधि घायल

फोरलेन सड़क पर अररिया फारबिसगंज के बीच बारा के समीप सोमवार की रात्रि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया.

सिमराहा. फोरलेन सड़क पर अररिया फारबिसगंज के बीच बारा के समीप सोमवार की रात्रि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया. जिसे प्राथमिक उपचार के बाद विराटनगर रेफर कर दिया गया. घायल व्यक्ति शैल कुमार यादव (47) बारा मानिकपुर का निवासी है. जो हलहलिया पंचायत के वार्ड 10 के वार्ड सदस्य प्रतिनिधि है. सिमराहा थानाध्यक्ष प्रेम कुमार भारती सदलबल पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल की व घायल को अस्पताल भेजवाया. ———————– जनप्रतिनिधियों का उन्मुखीकरण कार्यशाला सिकटी. पंचायती राज विभाग बिहार पटना के निर्देश के आलोक में स्थानीय सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए त्रिस्तरीय पंचायत जनप्रतिनिधियों के बीच विस्तारपूर्वक पंचायत विकास सूचकांक पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम मंगलवार को आयोजित किया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी मुखिया व जीप सदस्य शामिल हुए. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड बीडीओ परवेज आलम ने की. उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम विभागीय पत्र व जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में आयोजित किया गया. जिसमें सदर प्रखंड के अधिकारी, पंचायत स्तर के कर्मी व जनप्रतिनिधि शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >