फुटकर सब्जी दुकानदारों ने किया रोड जाम

आधा घंटा तक यातायात रहा बाधित

-24- प्रतिनिधि, अररिया नगर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड स्थित ओवरब्रिज के समीप सब्जी विक्रेता के लगाये गये अवैध फुटपाथी दुकान को पुलिस द्वारा हटाये जाने व बगल करवाने पर बुधवार को सभी दुकानदारों ने आधा घंटा तक सड़क जाम कर प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की. जिसे बड़ी मशक्कत से पुलिस प्रशासन द्वारा जाम को तोड़वाया गया. बुधवार की संध्या करीब साढ़े 06 बजे के बाद बस स्टैंड के ओवर ब्रिज समीप सड़क जाम लगने के कारण सब्जी के फुटकर दुकान को मौजूद टाइगर मोबाइल द्वारा हटाते हुए बगल करवाया गया. इसी दौरान सब्जी दुकानदार आक्रोशित हो गए व सड़क जाम कर हंगामा करने लगे. जिससे बस स्टैंड में आधा घंटा तक भारी जाम की स्थिति उत्पन्न होगी. इस दौरान सदर एसडीओ अनिकेत कुमार का भी वाहन जाम में फंसा देखा गया. इसको देखते हुए यातयात थाना पुलिस व नगर थाना पुलिस हरकत में आयी. यातायात थाना पुलिस व एससी-एसटी थाना के पूर्व थानाध्यक्ष पवन पासवान मौके पर पहुंचे व बड़ी मशक्कत से समझा बुझाकर सब्जी दुकानदारों का जाम हटवाया. इसके बाद कई सब्जी दुकानदार नगर थाना में आवेदन देने की बातें कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >