जोकीहाट. एनएच 327 ई पर प्रखंड क्षेत्र के रानी चौक पर मंगलवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह के समय अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को कुचल दिया. इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के बावजूद सड़क पर यातायात सामान्य बना रहा. किसी तरह की अफरा-तफरी नहीं हुई. सूचना मिलते ही जोकीहाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची व शव को लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की. इसके बाद शव को यातायात थाना पुलिस के हवाले कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया गया. जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृत व्यक्ति विक्षिप्त प्रतीत होता है. उन्होंने बताया कि अब तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. हालांकि पुलिस की ओर से पहचान के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं.
वाहन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत

वाहन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत
Copied link
एनएच 327 ई पर प्रखंड क्षेत्र के रानी चौक पर हादसा