अररिया मंडल कारा के विचाराधीन बंदी की मौत

मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम

मृतक की पत्नी ने कहा, उन्होंने कहा था, जल्द ही घर लौटेंगे मृतक बंदी लंबे समय से चल रहे था बीमार : मंडलकारा अधीक्षक फोटो:-20-सदर अस्पताल में मृतक बंदी के रोते-बिलखते परिजन. प्रतिनिधि, अररिया अररिया मंडल कारा के एक विचाराधीन कैदी की रविवार की सुबह सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक बंदी मिथिलेश राम (35) सदर प्रखंड के जमुआ पंचायत अंतर्गत बेंगा फुलवाड़ी टोला वार्ड संख्या 14 के निवासी थे. उनकी मौत ने परिजनों को गहरे सदमे में डाल दिया है. सदर अस्पताल में उनके चीत्कार से माहौल गमगीन रहा. मृतक बंदी मिथिलेश राम की पत्नी रूपा देवी ने बताया कि वह गत शनिवार को उनसे जेल में मिलने गयी थी. उस दौरान उनके पति मिथिलेश स्वस्थ दिख रहे थे. उन्होंने सामान्य रूप से बातचीत भी की थी. पत्नी रूपा देवी ने बताया कि मिथिलेश ने अपनी पत्नी से कहा था कि वे जल्द ही घर लौटेंगे. चिंता नहीं करो. लेकिन रविवार की सुबह अचानक से जेल प्रशासन ने उनके निधन की सूचना दी. जिसने परिवार को स्तब्ध कर दिया है. मंडल कारा अधीक्षक सुजीत कुमार झा ने बताया कि मिथिलेश राम लंबे समय से कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे. उन्हें जोंडिश, टीबी व फेफड़ों में पानी भरने की शिकायत थी. उनका इलाज मंडल कारा के अस्पताल में चल रहा था. उन्हें दो बार बेहतर उपचार के लिए जेएलएनएमसीएच भागलपुर भी भेजा गया था. रविवार की सुबह उनकी तबीयत अचानक से बिगड़ने पर उन्हें तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत गयी. मंडल कारा प्रशासन से घटना की सूचना मिलते ही मृतक बंदी के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे. अस्पताल में मौजूद लोगों ने परिवार के दुख को देखकर सहानुभूति जतायी. वहीं बंदी मिथिलेश के शव को मंडल कारा प्रशासन ने पोस्टमार्टम करवाकर परिजन को सौंप दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >