दो थानाध्यक्षों का तबादला

क्राइम कंट्रोल को लेकर एसपी सख्त

अररिया. जिला पुलिस महकमे में एसपी अंजनी कुमार ने कार्य में कमी बरतने पर एकाएक स्थानांतरण करके हड़कंप मचा दिया है. एसपी ने बताया कि बथनाहा थानाध्यक्ष धनोज गुप्ता को थानाध्यक्ष पद पर से हटाते हुए महलगांव थाना के अनुसंधान इकाई में भेज दिया गया है. वहीं सोनमणी गोदाम के थानाध्यक्ष नवीन कुमार को बथनाहा थानाध्यक्ष पद का कार्यभार सौंपा गया है. बैरगाछी थाना के पुअनि संजय सिंह को सोनमणी गोदाम का थानाध्यक्ष बनाया गया है. इधर रानीगंज थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदु के विभागीय जांच के दायरे में आने पर रानीगंज थानाध्यक्ष पद रिक्त हो जाने पर पुलिस कार्यालय में कार्यरत रवि रंजन सिंह को रानीगंज थानाध्यक्ष का कमान सौंपा गया है. इसके साथ ही जोकीहाट की पुअनि को सिमराहा अनुसंधान इकाई, पुअनि श्रवण कुमार को जोकीहाट से नरपतगंज, पुअनि इम्तियाज खां को सिमराहा से जोकीहाट, पुअनि रजनीकांत कुमार को पुलिस केंद्र से जोकीहाट अनुसंधान इकाई में भेजा गया है. वहीं पुअनि कुंदन कुमार को महलगांव थाना से पुलिस केंद्र, पुअनि श्याम कुमार को नरपतगंज से बैरगाछी थाना तो सअनि गौरी शंकर यादव को यातायात थाना से रानीगंज थाना में अनुसंधान इकाई में पदस्थापित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >