परवाहा. गुरुवार को रानीगंज-फारबिसगंज मुख्य मार्ग पर डुमरिया चौक के समीप बाइक सवार ने एक व्यक्ति को ठोकर मार दी. ठोकर लगने से मिर्जापुर पंचायत के वार्ड संख्या 11 निवासी रामदेव मेहता व बाइक चालक युवक भरगामा थाना क्षेत्र के सिमरबानी वार्ड संख्या चार निवासी रंजन कुमार घायल हो गया. दोनों घायल को आनन-फानन में ग्रामीणों ने इलाज के लिए रेफरल अस्पताल रानीगंज लाया. जहां चिकित्सकों ने बताया कि दोनों घायल खतरे से बाहर है. इलाज जारी है.
सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल
घायलों का चल रहा इलाज
