सड़क दुर्घटना में दो की मौत, परिजनों में कोहराम

मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

नरपतगंज. नरपतगंज-फारबिसगंज एनएच के पंचगछिया पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार की रात्रि बाइक की ठोकर से बाइक सवार युवक व पिकअप चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना के बाद सूचना नरपतगंज पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया. मृतक में दरगाहीगंज वार्ड संख्या 09 निवासी 21 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार पिता अरुण यादव व पिकअप चालक पटना जिले के सुल्तानगंज के पालर मस्जिद नास्मीन कॉलेज वार्ड संख्या 57 निवासी 50 वर्षीय मो नजाम पिता मो इकबाल है. जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र कुमार जो गुरुवार रात्रि अपनी बाइक से नरपतगंज से अपने घर लौट रहे थे. इसी बीच पिकअप चालक भी पटना से पूर्णिया की और जाने के क्रम में पंचगछिया चौक के पास पिकअप लगाकर सड़क पार कर रहा था. इसी बीच बाइक सवार ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. हादसे को लेकर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >