नेपाल में अररिया के दो युवक भारी मात्रा में हेरोइन और प्रतिबंधित दवाओं के साथ गिरफ्तार

नेपाल के झापा जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है. पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर दो भारतीय युवकों को भारी मात्रा में हेरोइन और प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. पुलिस अब अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है.

नेपाल के झापा जिले में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. नेपाल पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर बिहार के अररिया जिले के रहने वाले दो भारतीय युवकों को भारी मात्रा में हेरोइन और प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है.

गुप्त सूचना पर पुलिस की संयुक्त छापेमारी

झापा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना पर मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (काँकड़भिट्टा) और इलाका प्रहरी कार्यालय (सुरुङ्गा) की संयुक्त टीम ने विशेष अभियान चलाया.

  • कार्रवाई का स्थान: पुलिस टीम ने कंकाई नगरपालिका-2 स्थित 'एस फुल सेकुवा कॉर्नर' के समीप घेराबंदी कर छापेमारी की, जहां से दोनों भारतीय युवकों को धर दबोचा गया.

अररिया निवासी दो तस्कर गिरफ्तार, भारी खेप बरामद

गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों की पहचान बिहार के अररिया जिले के निवासियों के रूप में की गई है:

  • मो. एहवाल (28 वर्ष)
  • अजर अंसारी (27 वर्ष)

बरामदगी का ब्योरा:

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नशीले पदार्थों का बड़ा जखीरा बरामद किया, जिसमें:

  • हेरोइन: 102.310 ग्राम
  • ट्रामाडोल (Tramadol) कैप्सूल: 7,200 अदद
  • निट्जास्केल (Nitzascal) प्रतिबंधित टैबलेट: 7,450 अदद

नेपाल कानून के तहत मामला दर्ज, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

नेपाल पुलिस ने बरामद सभी मादक पदार्थों और प्रतिबंधित नशीली दवाओं को जब्त कर लिया है. दोनों आरोपियों के खिलाफ नेपाल के 'लागू औषध' (मादक पदार्थ) नियंत्रण कानून के तहत कड़ी धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस अब इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि इन प्रतिबंधित दवाओं की खेप कहां से लाई गई थी और नेपाल तथा सीमावर्ती भारतीय इलाकों में किन-किन लोगों को इसकी आपूर्ति की जानी थी. मामले में शामिल अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मृगेंद्रमणि सिंह

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >