दो दिवसीय ओरिएंटेशन प्रशिक्षण संपन्न

सर्टिफिकेट देकर किया सम्मानित

-5-प्रतिनिधि, अररिया डीएलएसए द्वारा गठित लीगल सर्विसेज यूनिट के चयनित लीगल एड डिफेंस काउंसिल डिप्टी चीफ, डीएलएसए पैनल अधिवक्ताओं सहित पारा लीगल वोलेंटियर्स का दो दिवसीय ट्रेनिंग बुधवार को संपन्न हो गया. यह प्रशिक्षण प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष गुंजन पांडेय के निर्देश पर अवर न्यायाधीश सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव की देखरेख में संपन्न कराया गया. यह प्रशिक्षण डीएलएसए ऑफिस में किया गया. उपस्थित अधिवक्ताओं व पीएलवी के दो दिवसीय ओरिएंटल प्रशिक्षण में डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव, लीगल एडडिफेंस काउंसिल अररिया के चीफ विनय ठाकुर, पोक्सो पीपी डॉ श्यामलाल यादव, स्टेट काउंसलर यूनिसेफ सह हाई कोर्ट पटना अधिवक्ता ट्रेनर अजय कुमार, जिला अस्पताल के मनोवैज्ञानिक शुभम कुमार आदि ने मिलकर नालसा की योजनाओं के संबंध में इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में संबोधन किये. प्रशिक्षण के बाद प्रिंसिपल जिला व सत्र न्यायाधीश गुंजन पांडेय ने सभी प्रशिक्षण प्राप्त अधिवक्ताओं व पीएलवी को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >