वाहन की ठोकर से दो बाइक सवार घायल

घायलों का पीएचसी में चल रहा इलाज

नरपतगंज. नरपतगंज प्रखंड कार्यालय के समीप एनएच पर सोमवार मैजिक की ठोकर से बाइक सवार महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद लोगों ने दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतगंज में भर्ती कराया गया. दोनों घायल सर्वे अमीन है. घायल में सुपौल जिले के भपटियाही निवासी संजन कुमारी पिता रितेश कुमार यादव व सुशील कुमार पिता दिनेश यादव है. दोनों नरपतगंज अंचल कार्यालय में कार्यरत सर्वे अमीन है. जो दोनों बुधवार दोपहर अंचल कार्यालय से बाइक से एनएच पार कर रहा था. इसी बीच नरपतगंज कोसी कॉलोनी की ओर जा रहे तेज रफ्तार मैजिक ने दोनों को ठोकर मार दी. जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतगंज में भर्ती कराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >