बंगाल की ओर से आ रही एक काले रंग की कार संख्या बी आर 01 एआर 7790 की तलाशी लेने पर विभिन्न ब्रांडों की 238 लीटर शराब बरामद की गयी ताराबाड़ी. बैरगाछी पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर 238 लीटर शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष नवदीप गुप्ता ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी की बंगाल से एक शराब की खेप लायी जा रही है. सूचना मिलते ही अररिया-सिलीगुड़ी मुख्य मार्ग पर बैरागाछी ओवर ब्रिज के समीप वाहन जांच लगवाया गया. इस क्रम में बंगाल की ओर से आ रही एक काले रंग की कार संख्या बी आर 01 एआर 7790 को रोका गया. कार की तलाशी लेने पर विभिन्न ब्रांड के 238 लीटर शराब बरामद की गयी. मौके पर से दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार तस्कर में चंदन कुमार पिता मंगल साह व राम कुमार यादव पिता कन्हैया यादव दोनों रोसड़ा थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव जिला समस्तीपुर का निवासी बताया जा रहा है. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों गिरफ्तार तस्करों को आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
238 लीटर शराब के साथ दो गिरफ्तार
वाहन की तलाशी के दौरान मिली सफलता
