फाइलेरिया नियंत्रण को लेकर हो रहा ट्रांसमिशन एसेसमेंट सर्वे

फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर हुई बैठक

कुर्साकांटा. पीएचसी कुर्साकांटा सभा भवन में गुरुवार को फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर बैठक की गयी. बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रखंड प्रमुख सह वर्तमान प्रमुख प्रतिनिधि सुशील कुमार सिंह ने की. पीएचसी प्रभारी डॉ जमील अहमद ने कहा कि अररिया जिला फाइलेरिया मुक्त हो को लेकर फाइलेरिया नियंत्रण के तहत ट्रांसमिशन एसेसमेंट सर्वे कराया जा रहा है. जिसके तहत प्रखंड क्षेत्र के 21 प्राथमिक विद्यालय को चिह्नित किया गया है. जिसमें विद्यालय में नामांकित कक्षा 01 व 02 के बच्चों का ब्लड सैंपल लेकर किट के माध्यम से त्वरित जांच कराया जाना है. यह जांच किट बेस्ड जांच है. ताकि बच्चों की जांच में अधिक देरी न हो. पूर्व प्रखंड प्रमुख श्री सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग होने वाली बीमारी व पूर्व से हो रही बीमारी को दूर करने उसमें रोकथाम को लेकर नित नये प्रयास कर रही है. इससे आम नागरिकों को लाभ मिलेगा. इस मौके पर पीएचसी प्रभारी डॉ जमील अहमद, बीएचएम चंदन कुमार,बीसीएम संदीप कुमार, अबू सूफियान अली,एलएस सत्यम कंचन, निभा भारती, जयंती विश्वास, एलटी संजय कुमार झा व स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >