सिकटी में सामाजिक अंकेक्षण को लेकर प्रधानाध्यापकों का प्रशिक्षण, अभिलेख संधारण पर दिया गया जोर

अररिया के सिकटी में सामाजिक अंकेक्षण को लेकर प्रधानाध्यापकों का प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित हुआ. इस दौरान योजनाओं के पारदर्शी क्रियान्वयन और अभिलेखों के व्यवस्थित रखरखाव पर विशेष जोर दिया गया.

Araria Social Audit Training: सिकटी (अररिया). बिहार सरकार के निर्देशानुसार सोमवार को प्लस टू राजकीयकृत उच्च विद्यालय बरदाहा के सभागार में प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई. कार्यशाला का आयोजन संकुल संचालक सह प्रभारी प्रधानाध्यापक इसार अहमद के नेतृत्व में किया गया. इसमें जिला साधन सेवी गोपाल भारती ने प्रधानाध्यापकों एवं प्रभारी प्रधानाध्यापकों को प्रशिक्षण दिया.

सामाजिक अंकेक्षण की प्रक्रिया पर हुआ प्रशिक्षण

प्रशिक्षण के दौरान जिला साधन सेवी गोपाल भारती ने सामाजिक अंकेक्षण की प्रक्रिया, उद्देश्य और महत्व पर विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने विद्यालयों में संचालित योजनाओं के पारदर्शी एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सामाजिक अंकेक्षण को आवश्यक बताया.

अभिलेखों के सुरक्षित संधारण पर दिया जोर

कार्यशाला में विद्यालयों के अभिलेखों के अद्यतन एवं व्यवस्थित रखरखाव पर विशेष जोर दिया गया. प्रशिक्षकों ने बताया कि सामाजिक अंकेक्षण के दौरान सभी आवश्यक दस्तावेज सही ढंग से उपलब्ध रहने चाहिए, ताकि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और सुचारु रूप से संपन्न हो सके.

पहले चरण में आठ पंचायतों का होगा अंकेक्षण

गोपाल भारती ने बताया कि पहले चरण में आमगाछी, भीरभीरी, कौआकोह, बरदाहा, बोकतरी, डेढ़ुआ, बेंगा और दहगामा पंचायतों के विद्यालयों में सामाजिक अंकेक्षण किया जाएगा. इसके लिए संबंधित विद्यालयों को सभी आवश्यक अभिलेख तैयार रखने के निर्देश दिए गए.

प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का किया समाधान

सामाजिक अंकेक्षण टीम की कांति कुमारी और कविता कुमारी ने विद्यालयों में रखे जाने वाले अभिलेख, योजनाओं के दस्तावेजीकरण तथा सामाजिक अंकेक्षण से संबंधित दिशा-निर्देशों की जानकारी दी. उन्होंने प्रतिभागियों के प्रश्नों का उत्तर देकर उनकी शंकाओं का समाधान भी किया.

कई प्रधानाध्यापक रहे उपस्थित

Araria Social Audit Training: कार्यक्रम में आदर्श मध्य विद्यालय मसुंडा के प्रधानाध्यापक सत्यनारायण मंडल, प्रकाश पासवान, शंभुनाथ यादव, ब्रजनंदन ठाकुर, देवनारायण मंडल, राजीव कुमार, खुलेश्वर सादा, प्रतिभा कुमारी, जयंत कुमार, संजीव सुमन, विनय पासवान सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं प्रधान शिक्षक उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय प्रताप सिंह

संजय प्रताप सिंह प्रिंट माध्यम में 16 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सिकटी (अररिया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >