रंगोली व पोस्टर मेकिंग का दिया प्रशिक्षण

बच्चों को जागरूक करना, ज्ञान देना सबसे अच्छा काम

फारबिसगंज. शहर के कन्या मध्य विद्यालय में फारबिसगंज कॉलेज के बीएड विभाग कला के व्याख्याता राजेश कुमार ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम के दौरान बीएड विभाग के प्रथम सत्र के छात्र अध्यापक-अध्यापिकाओं ने उक्त स्कूल के स्कूली बच्चों को रंगोली खेलकूद, क्विज कॉन्टैसट, पोस्टर मेकिंग आदि का प्रशिक्षण दिया. इस मौके पर प्रधानाध्यापक उषा रानी ने कहा के बीएड प्रभाग के छात्र-छात्राओं ने छोटे-छोटे बच्चों को नये-नये हुनर की जानकारी दी. नवाचार की विधियां बतायी, जिससे कि विषयों को समझने में आसानी हो. उन्होंने कहा कि बीएड विभाग के कला शिक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में अपने छात्र-छात्राओं के साथ मिल कर खेलकूद व कला के माध्यम से स्कूल के बच्चों को जागरूक करना, ज्ञान देना सबसे अच्छा काम है. इससे बच्चे प्रभावित होते हैं. खेलकूद के साथ कला के साथ अपने विषयों की जानकारी भी रखते हैं. इस मौके पर दर्जनों स्कूली बच्चे मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >