मांगों को ले ट्रैक्टर मालिकों ने दिया धरना

की कार्रवाई की मांग

अररिया. ट्रैक्टर मालिकों व किसानों से कथित अवैध वसूली, जमीन म्यूटेशन में रिश्वतखोरी व ट्रैक्टर चालकों के साथ बदसलूकी के विरोध में अररिया का मुद्दा बैनर तले गुरुवार को समाहरणालय परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया. धरना की अध्यक्षता अररिया ट्रैक्टर ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मो शाहिद आलम व संरक्षक फैसल यासीन ने की. धरना को संबोधित करते हुए संगठन के संरक्षक फैसल जावेद यासीन ने कहा कि किसानों व ट्रैक्टर मालिकों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि समस्याओं का समाधान जल्द नहीं हुआ तो संगठन चरणबद्ध आंदोलन करेगा. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आंदोलन शांतिपूर्ण रहेगा, लेकिन जरूरत पड़ने पर इसे तेज किया जायेगा. संगठन ने प्रशासन से मांग की कि ट्रैक्टर मालिकों से हो रही अवैध वसूली पर तत्काल रोक लगाया जाये व ट्रैक्टर चालकों के साथ बदसलूकी करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >