आज हमारी बेटियां हर क्षेत्र में आगे : रत्नेश सदा

बिहार सरकार के मंत्री रत्नेश सदा ने हांसा पहुंचकर कार्यक्रम को किया संबोधित

परवाहा. मंगलवार को रानीगंज प्रखंड के हांसा डाकबंगला पंचायत स्थित रामानुग्रह उच्च विद्यालय के मैदान में मध्य निषेध व निबंधन मंत्री रत्नेश सदा ने जीविका दीदियों, स्वच्छता कर्मी, विकास मित्र, तालीमी मरकज व आमलोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज से गरीबी रूपी अंधेरा तबतक नहीं मिटेगा जबतक शिक्षा रूपी रोशनी नहीं जलेगा. आज जिस माता-पिता ने अपने बच्चों को पढ़ाया वे आज आवास, वृद्धा पेंशन, आदि बांट रहे हैं. जबकि जिस माता पिता ने अपने बच्चों को नहीं पढ़ाया वे आज आवास, पेंशन आदि ले रहे हैं. 2005 से पहले हमारी बेटियां घर के चौखट से बाहर नहीं निकलती थी. आज हमारी बेटियां, बहने हर क्षेत्र में आगे हैं. पहले दुगुना ब्याज वसूला जाता था. अब हमारी माता बहनों को आसानी से कर्ज मिल जाता है. नीतीश सरकार से पहले एक खास वर्ग को बैठने नहीं दिया जाता था. ताकि ये लोग पढ़ लिख लेंगे तो भैंस कौन चरायेगा. लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है. सभा को जदयू के प्रखंड उपाध्यक्ष मिथिलेश ऋषिदेव ने संबोधित करते हुए लोगों से नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करने की बात कही. मौके पर जीविका के बीपीएम, डीपीएम, के आलावा सैकड़ों लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >