जिले के तीन शिक्षक टीचर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित

जिले के तीन शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्यों के लिए डीइओ संजय कुमार ने टीचर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया है.

अररिया. जिले के तीन शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्यों के लिए डीइओ संजय कुमार ने टीचर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया है. सम्मानित शिक्षकों में केएमएस बेलवा टापू टोला अररिया की शिक्षिका राणा शाजी, मवि लक्ष्मीपुर की शिक्षिका रंजिता शर्मा व उच्च माध्यमिक विद्यालय तारण के शिक्षक सद्दाम हुसैन शामिल हैं. डीइओ ने आयोजित सम्मान कार्यक्रम में कहा कि यह शिक्षक अपने विद्यालयों में अनुशासन, नवाचारपूर्ण शिक्षण विधियों व विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विशेष प्रयास कर रहे हैं. इनकी कार्यशैली अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणा का स्रोत है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >