सीबीआइ में शटर तोड़कर चोरी का प्रयास

चौकीदार के जगते ही चोर हुआ फरार

जोकीहाट. जोकीहाट थाना क्षेत्र के गैरकी गांव स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में शटर का ताला तोड़कर चोरी करने की कोशिश बुधवार की रात की गयी. इस संबंध में जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि स्थानीय चौकीदार बैंक शाखा की पहरेदारी कर रहे थे. देर रात जैसे ही ताला तोड़ने की आवाज सुनाई दी. चौकीदारों ने चोरों को खदेड़ा. लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर चोर फरार हो गया. हालांकि चोर अंदर प्रवेश नहीं कर सका.सूचना मिलते ही पुलिस सदलबल घटनास्थल पर पहुंची व मामले की छानबीन शुरू कर दी. थानाध्यक्ष ने बताया कि गोगरा गांव के एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. घटनास्थल से चोरी में प्रयुक्त कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी पुलिस ने बरामद की है. इधर बैंक प्रबंधक द्वारा इस मामले को लेकर जोकीहाट थाना में आवेदन दिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. पुलिस बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जायेगा. इस घटना में शामिल चोरों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >