शांतिपूर्वक चल रही मैट्रिक की परीक्षा

गुरुवार को दोनों पालियों में 613 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी

केमिस्ट्री ने छात्रों को दिया टेंशन, फिजिक्स व बॉयोलॉजी ने दी राहत अररिया. जिले के 43 केंद्रों पर चल रही मैट्रिक की परीक्षा में तीसरे दिन विज्ञान विषय की परीक्षा हुई. यह परीक्षा 80 अंकों की ही थी. इसमें भौतिकी, रसायनशास्त्र व जीव विज्ञान से प्रश्न पूछे गये थे. ऑब्जेक्टिव सेक्शन को तो परीक्षार्थियों ने आसानी से बना लिया. दोगुने प्रश्न होने से परीक्षार्थियों को और आसानी हुई. लेकिन जब लघु व दीर्घ उत्तरी प्रश्नों की बारी आयी, तो परीक्षार्थियों की परेशानी शुरू हो गयी. अधिकतर छात्रों का कहना था कि भौतिकी व जीव विज्ञान के प्रश्न आसान लगे. लेकिन रसायनशस्त्र के प्रश्न अपेक्षाकृत कठिन थे. परीक्षा में प्रशासनिक सख्ती गुरुवार को भी जारी रही. किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए उड़नदस्ते ने सेंटरों की जांच की. निरीक्षण के लिए अधिकारियों की गाड़ियां भी पहुंचती रहीं. परीक्षा को लेकर केंद्र के अंदर से लेकर बाहर तक सख्ती रही. हॉल के अलावा केंद्र के बाहर भी पुलिस व मजिस्ट्रेट की नजर रही. परीक्षा केंद्र की दीवार व खिड़कियों पर भी अधिकारियों ने जांच की. अधिकारियों के आक्रामक रुख को देख परीक्षार्थी नकल करने से बचते रहे. प्रशासनिक सख्ती को देख परीक्षार्थियों के अभिभावकों ने भी सेंटर के आसपास ठहरना उचित नहीं समझा. दोनों पालियों में परीक्षार्थी निर्धारित समय से पहले पहुंच गये थे. इससे वीक्षक व तैनात अन्य कर्मियों को सुविधा हुई. परीक्षार्थियों को कतार में लगाकर उनकी जांच की गयी. एडमिट कार्ड का मिलान किया गया. इसके बाद प्रवेश दिया गया. परीक्षा कक्ष में निर्धारित समय पर कॉपी व प्रश्न पत्र बांटे गये. इसके बाद परीक्षा शुरू हुई. अररिया. मैट्रिक की परीक्षा शुरू होने के साथ ही प्रतिदिन दोपहर व शाम में शहर में जाम लग रहा है. बिहार बोर्ड के मैट्रिक की परीक्षा में गुरुवार को दोनों पालियों में 613 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >