रमजान को ले इबादतगाहों में बढ़ी रौनक

रमजान रहमत व बरकत का महीना

भरगामा. प्रखंड क्षेत्र में बुधवार की शाम चांद का दीदार होते ही रमजान के आगाज का ऐलान कर दिया. सिरसिया हनुमानगंज स्थित जामिया ताहिरा लील बनात के मौलाना ईशा नोमानी ने तस्दीक करते हुए बताया कि 18 फरवरी की शाम चांद नजर आ गया है. लिहाज़ा 19 फरवरी, गुरुवार से माहे रमजान का पहला रोजा शुरू हो गया. चांद दिखाई देने की खबर मिलते ही वीरनगर, विसहरिया, अकरथापा, जन्नतपुर, मजरही, महथावा, गजबी सहित पूरे इलाके में ख़ुशी व मुसर्रत की लहर दौड़ गयी. लोगों ने एक-दूसरे को रमज़ान मुबारक कहकर मुबारकबाद पेश की. मसाजिद में नमाज़-ए-तरावीह की तैयारियां मुकम्मल कर ली गयी व इबादतगाहों में रौनक बढ़ गयी. मौलाना ईशा नोमानी ने कहा कि रमजान का महीना रहमत, बरकत व मगफिरत का महीना है. यह सब्र, तकवा व खुद एहतिसाबी (आत्मसंयम) का पैगाम देता है. रोजेदार सुबह सहरी के बाद दिनभर रोज़ा रखते हैं व शाम को अज़ान-ए-मग़रिब के साथ इफ्तार कर रोज़ा खोलते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >