दो बाइकों के बीच टक्कर में तीन लोग गंभीर

तीनों घायलों का चल रहा इलाज

नरपतगंज.

नरपतगंज-फारबिसगंज एनएच के पंजरकट्टा बिंदुल चौक के समीप शुक्रवार रात दो बाइकों के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतगंज में भर्ती कराया. जहां इलाज कराने के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने तीनों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. घायलों में पोसदाहा निवासी संजीव यादव पिता कृत्यानंद यादव, कन्हेली निवासी विजय कुमार पिता गजेंद्र यादव व अन्नू कुमार पिता जितेंद्र यादव बताया जा रहा है. जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात एक बाइक पर सवार विजय कुमार व अन्नू कुमार नरपतगंज से फारबिसगंज की ओर जा रहे थे. इसी बीच दूसरे बाइक सवार संजीव कुमार बिंदुल चौक के समीप एनएच सड़क पार कर रहा था, इसी बीच दोनों बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गयी. टक्कर इतना जबरदस्त था कि तीनों घटनास्थल पर ही गंभीर रूप से घायल हो गये, घटना के बाद लोगों ने तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं सूचना पर पहुंचे नरपतगंज थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >