ARARIA : देर रात अगलगी में तीन घर जले

गुरुवार की देर रात्रि करीब 11 बजे अररिया जिला के रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के धनहा गांव में भीषण आगलगी की घटना घटित हुई है.

परवाहा (अररिया) से रवीन्द्र कुमार यादव की रिपोर्ट :

गुरुवार की देर रात्रि करीब 11 बजे अररिया जिला के रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के धनहा गांव में भीषण आगलगी की घटना घटित हुई है.आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते हीं देखते आग ने तीन घरों को अपने चपेट में लेकर पूर्ण रूप से जलाकर खाक कर दिया.इस आगलगी की घटना में धनहा वार्ड संख्या तीन निवासी माधो ठाकुर व अरुण ठाकुर का तीन घर जलकर खाक हो गया है.पीड़ित ने बताया कि इस आगलगी की घटना में घर में रखे करीब पांच क्विंटल गेहूं,सहित अन्य अनाज,कपड़ा,बर्तन,जरूरी कागजात, किराना दुकान का सारा सामान जलकर खाक हो गया है.आग कैसे लगी है.इस बात का पता नहीं चल पाया है.स्थानीय ग्रामीण लड्डू कुमार यादव ने बताया कि आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते हीं देखते आग ने एक -एक कर तीन घरों को जलाकर खाक कर दिया.काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >