ट्रैक्टर से चोरी हुई बैट्री के साथ तीन गिरफ्तार

ट्रैक्टर मालिक ने थाना में दिया था आवेदन

अररिया. अररिया आरएस थाना पुलिस द्वारा बैट्री चोरी करने के आरोप में तीन आरोपितों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. साथ ही शराब के सेवन के आरोप में अन्य एक आरोपित को भी गिरफ्तार किया है. जानकारी देते हुए आरएस थानाध्यक्ष अंकुर ने बताया कि आरएस थाना अंतर्गत रहमत नगर रेलवे स्टेशन के समीप ट्रैक्टर से बैट्री चोरी कर ली गयी थी. जिसका आवेदन पीड़ित ने थाना में दिया गया. जिसमें दर्ज प्राथमिकी पर छापेमारी अभियान चलाकर ट्रैक्टर से बैटरी चोरी करने के आरोप में नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ओम नगर वार्ड संख्या 08 निवासी विवेक कुमार, राहुल कुमार व ललन कुमार को चोरी हुई बैटरी के साथ गिरफ्तार किया है. वहीं आरएस थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति को शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. दोनों मामले में अग्रेत्तर कानूनी कार्रवाई की जा रही है व चारों आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >