गैस एजेंसी पर लोगों की भीड़ लगी

आमजनों को हो रही परेशानी

भरगामा. रसोई गैस की किल्लत के बीच सैफगंज-सुकेला मुख्य मार्ग पर स्थित जागेश्वरी गैस गोदाम के सामने गुरुवार को उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. गैस सिलेंडर लेने पहुंचे लोगों की लंबी कतार व अनियंत्रित भीड़ के कारण सड़क पर बार-बार जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई. जिससे राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.बताया जाता है कि सुबह से ही बड़ी संख्या में उपभोक्ता गैस लेने के लिए गोदाम के बाहर जुटने लगे थे. जैसे-जैसे भीड़ बढ़ती गयी, सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने लगी. प्रशासन से अपील किया की जन हित व जाम के समस्या से निजात दिलाने के लिए होम डिलेवरी को जल्द से जल्द चालू किया जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >