पीएचसी में में उपस्कर रखने तक की जगह नहीं

जर्जर भवन की छत से गिर रहा प्लास्टर

कुर्साकांटा. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्साकांटा जहां दशकों पूर्व बना भवन जर्जर अवस्था में है. वहीं दूसरी तरफ अस्पताल में अस्पताल को मिल रहे उपस्कर तक रखने की जगह नहीं बची है. कमोबेश यही हाल उप स्वास्थ्य केंद्र कुआड़ी का भी है. जहां जिस स्टोर रूम में दवाई रखी जानी चाहिए वहां भी उपस्कर, फर्नीचर को रखा जा रहा है. अस्पताल में जगह की कमी कहें या फिर भवन के अभाव में मरीज कहां बैठे इलाज कैसे हो इस परेशानी का भी दंश झेल रहा है. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्साकांटा की बात करें तो अस्पताल में कोई कोना नहीं जहां अस्पताल का उपस्कर या अन्य सामान नहीं रखा गया हो. परिणाम है कि परिवार नियोजन पखवाड़ा के तहत हो रहे साप्ताहिक परिवार नियोजन में लाभार्थियों को एक रात अस्पताल में बिताना किसी जंग लड़ने के समान ही होता है. वहीं जर्जर भवन के छत से गिर रहा प्लास्टर कभी भी बड़ी अनहोनी का कारण बन सकता है. कहते हैं पीएचसी प्रभारी पीएचसी प्रभारी डॉ जमील अहमद ने बताया कि भवन पुराना होने के कारण जर्जर अवस्था में है. इसके साथ ही कमरे का भी अभाव है. कमरा नहीं रहने के कारण विभाग से प्राप्त उपस्कर को कहां रखा जाए परेशानी का कारण बन रहा है. जर्जर भाव को लेकर विभागीय पत्राचार किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >