ARARIA एक परिवार ने सड़क निर्माण पर लगाई रोक, ग्रामीण ने किया प्रदर्शन

एक परिवार के लोगों के द्वारा सड़क निर्माण पर रोक लगा दिया गया.जिससे नाराज महादलित परिवार के लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया.

भरगामा (अररिया) से राष्ट्र भूषण पिंटू की रिपोर्ट ARARIA NEWS :

भरगामा प्रखंड के खजूरी पंचायत अंतर्गत थरुवापट्टी वार्ड संख्या 12 के पूर्व पंसस सरिता भारती के धर के समीप से बनमनखी वितरणी छोटी नहर तक जाने वाली सड़क पर पूर्व मे दो बार सरकारी राशि से मिट्टी का भराई किया गया था. हलांकि ग्रामीण के मांग पर प्रसाशन द्वारा पीसीसी ढलाई स्वीकृत किया गया.लेकिन एक परिवार के लोगों के द्वारा सड़क निर्माण पर रोक लगा दिया गया.जिससे नाराज महादलित परिवार के लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया. स्थानीय ग्रामीण पूर्व पंसस सरिता भारती, अरविंद मंडल, रामदेव मंडल, संजय मंडल, अनिल मंडल, उमेश पासवान, गिरनानंद मंडल, लक्ष्मी मंडल, अरुण यादव, सुशील यादव, योगेंद्र ऋषिदेव,महेन्द्र ऋषिदेव व अन्य ने बताया पीसीसी ढलाई बन जाने के बाद आम लोगों को काफी सुविधा होगी जबकि फिलहाल सड़क पर जलजमाव व कीचड़ हो जाता है जिस कारण से लोगों का आवागमन ठप हो जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >