ARARIA तुष्टिकरण व अराजकता पर राष्ट्रवाद की जीत : नागेश्वर यादव

पश्चिम बंगाल के चुनावी परिणामों पर हर्ष व्यक्त करते हुए भाजपा चिकित्सक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष नागेश्वर यादव ने इसे ऐतिहासिक बताया है.

बथनाहा (अररिया) से प्रतनिधि की रिपोर्ट :

पश्चिम बंगाल के चुनावी परिणामों पर हर्ष व्यक्त करते हुए भाजपा चिकित्सक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष नागेश्वर यादव ने इसे ऐतिहासिक बताया है. उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पावन धरा अब पूरी तरह भगवामय हो गई है. बंगाल की जनता ने तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार और अराजकता की राजनीति पर कड़ा प्रहार करते हुए भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाया है. नागेश्वर यादव ने कहा कि यह जीत राष्ट्रविरोधी ताकतों, अवैध घुसपैठ और महिलाओं पर अत्याचार करने वाली व्यवस्था के खिलाफ जनता का करारा संदेश है. उन्होंने इस सफलता का श्रेय कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम को देते हुए कहा कि अब बंगाल में भय की जगह विकास और राष्ट्रवाद की राजनीति चलेगी. यह जीत साबित करती है कि ईमानदारी और राष्ट्रभक्ति के मार्ग पर चलकर ही सफलता संभव है.इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए खुशी जाहिर की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit kumar sinh

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >