बिजली खंभा हटाये बिना ही बना दी सड़क

लोगों ने लगाया काम में अनियमितता बरतने का आरोप

परवाहा. रानीगंज प्रखंड क्षेत्र में हो रहे सड़क निर्माण कार्य में मनमानी चरम पर है. लोगों ने कहा कि संवेदक द्वारा घटिया गिट्टी से सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है तो कहीं ढलाई ही कम किया जा रहा है. एक ऐसा मामला सामने आया है जो हर किसी को चौंका देने वाला है. मालूम हो कि रानीगंज बाजार के उत्तर दिशा से होकर कलावती डिग्री कॉलेज के समीप से एक बायपास सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है. इस बायपास निर्माण कार्य में सड़क ढलाई में बिना बिजली का खंभा हटाए ही सड़क की ढलाई कर दी गयी है. जिस कारण बने सड़क पर बीच में ही करीब चार से पांच बिजली का खंभा दिख रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >