अवैध खनन रोकने गयी खनन विभाग की टीम पर भीड़ ने किया हमला

घटना को लेकर थाना में दिया आवेदन

जान बचाकर भागे खनन इंसपेक्टर व गृहरक्षक हमले में घायल भी हुए पदाधिकारी व जवान फोटो-7- खनन विभाग के इंस्पेक्टर व गृह रक्षक. प्रतिनिधि,फारबिसगंज प्रखंड के रामपुर उत्तर पंचायत से होकर बहने वाली पूर्णिया कनाल 12 आरडी नहर से मिट्टी का अवैध खनन किये जाने की सूचना पर गुरुवार को खनन विभाग व जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से छापामारी की. छापेमारी के क्रम में उक्त नहर से मिट्टी का खनन कर रहे एक ट्रैक्टर को जैसे ही जब्त कर आने लगे कि अचानक लोगों ने छापामारी टीम पर जानलेवा हमला कर दिया और जब्त ट्रैक्टर को मुक्त करा लिया. इस घटना में खनन इंस्पेक्टर मो अरमान के अलावा गृहरक्षक जवानों में क्रमशः सनोज कुमार मंडल, बरुन कुमार सरदार, संजय कुमार विश्वास, उपेंद्र यादव को चोटें आयी हैं. बताया जाता है कि घटना के बाद घायल खनन विभाग के इंस्पेक्टर व गृह रक्षकों के अलावा सिंचाई प्रमंडल बथनाहा के सहायक अभियंता संजीव कुमार, कनीय अभियंता सुनील कुमार सहित टीम में शामिल सभी पदाधिकारियों व जवानों ने आदर्श थाना फारबिसगंज पहुंच कर थाना में मौजूद पुलिस पदाधिकारियों को घटना का सूचना दी. घायल गृहरक्षकों का इलाज सदर अस्पताल अररिया में चल रहा है. इधर इस संदर्भ में पूछे जाने पर खनन पदाधिकारी मो अरमान ने बताया कि सिंचाई प्रमंडल बथनाहा द्वारा लगातार सूचना दी जा रही थी कि केनाल के 12 आरडी नहर रामपुर उत्तर में मिट्टी का खनन कर खरीद बिक्री की जा रही है. उक्त सूचना के आलोक में योजना बनायी गयी और खनन विभाग व सिंचाई प्रमंडल बथनाहा ने संयुक्त रूप से उनके नेतृत्व में गुरुवार को अवैध खनन करने करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गयी. खनन इंस्पेक्टर ने बताया कि जब्त किये गये ट्रैक्टर को लेकर जैसे ही थाना आने लगे कि 12 आरडी नहर पर ही चालक व 50 से 70 अज्ञात लोग आये और जानलेवा हमला कर ते हुए जब्त किये गये ट्रैक्टर को मुक्त करा करकर चले गये. खनन विभाग के इंस्पेक्टर ने बताया कि वे और छापेमारी टीम में शामिल सभी पदाधिकारी व गृहरक्षक किसी प्रकार जान बचा कर एनएच तक पहुंच पाये. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि खनन विभाग द्वारा आवेदन दिया जा रहा है. आवेदन प्राप्त होते ही प्राथमिकी दर्ज कर हमला करने वाले आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >