लूटकांड के मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार

कट्टा, करतूत व तीन किलो गांजा जब्त

नरपतगंज. विगत 28 फरवरी की शाम फारबिसगंज बाजार समिति प्रांगण की दो दुकानों में 22 लाख की भीषण डकैती मामले में पुलिस टीम को सफलता मिली है. मामले में नरपतगंज से डकैती के मास्टरमाइंड को देसी कट्टा, एक कारतूस व तीन किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. मंगलवार की शाम नरपतगंज पुलिस टीम ने नरपतगंज थाना क्षेत्र के मधुरा उत्तर के थलहा गांव के वार्ड संख्या 15 से डकैती कांड के आरोपित रंजन यादव पिता नित्यानंद यादव को गिरफ्तार कर थाना लाया, जहां गिरफ्तार अपराधी से कई बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है. गिरफ्तार आरोपित के पास से एक कट्टा, एक कारतूस, तीन किलो गांजा व मोबाइल को बरामद किया गया है. जानकारी मिलते ही फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने बुधवार को नरपतगंज थाना पहुंचकर गिरफ्तार आरोपित से गहन पूछताछ की. उन्होंने प्रेस वार्ता कर बताया कि गिरफ्तार आरोपित फारबिसगंज में हुए 22 लाख के डकैती कांड का मुख्य आरोपित है. उसका पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है. उन्होंने बताया कि पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं. उन्होंने बताया कि इस कांड का लगभग पटाक्षेप कर लिया गया है. घटना में शामिल अन्य अपराधियों की धर पकड़ के लिए लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. मौके पर नरपतगंज थानाध्यक्ष कुमार विकास, अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >