जीरो माइल में लगा होर्डिंग आंधी में गिरा

दिन में गिरता, तो घायल हो जाते कई लोग

अररिया. जीरो माइल अररिया में चौक पर लगा बड़ा होर्डिंग बोर्ड तेज आंधी में टूट कर सड़क पर गिर गया. ये घटना पिछली रात तेज आंधी के कारण हुई. हालांकि की रात होने के कारण इस चौक पर लोग नहीं थे. वरन एक बड़ी घटना हो सकती थी. लेकिन एक बड़ा सवाल ये उठता है कि विज्ञापन कंपनी द्वारा शहर के मुख्य सड़क के किनारे किनारे दर्जनों प्रचार होर्डिंग लगाये गये हैं. जिसमें प्रचार प्रसार के लिए होर्डिंग का इस्तेमाल करने वाले लोगों से मोटी रकम भी वसूल की जाती है. लेकिन इस बड़े बड़े होर्डिंग के गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ रहे हैं. इस तरह से अगर आंधी तूफान में होर्डिंग का इस तरह से गिर जाना कही न कहीं इसके मजबूती पर प्रश्न चिह्न खड़ा करता है. जीरो माइल चौक पर मौजूद लोगों ने बताया कि चूंकि ये रात की घटना है. वरन ये दिन में होता तो एक बड़ी घटना हो सकती थी. इसको लेकर नगर परिषद को होर्डिंग बोर्ड के गुणवत्ता पर भी विज्ञापन कंपनी वालों को कुछ दिशा निर्देश देने की जरूरत है. क्योंकि नगर परिषद के द्वारा ही इस होर्डिंग बोर्ड की बुकिंग की जाती है. मालूम ही कि कुछ दिन पहले ही चांदनी चौक के निकट फास्ट फैशन के मंजिला मार्केट से रात में आई तेज आंधी और तूफान में शो रूम का बड़ा शीशा सड़क पर गिर गया था. जिसमें चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए थे. अभी भी कुछ लोगों का इलाज भी चल रहा है. ऐसे में शो रूल में बड़े बड़े शीशा को लगाना बगैर किसी सुरक्षा मापदंड को ध्यान में रखते हुए लगाना कितना उचित है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >