श्री श्याम के जयकारों से गुंजायमान हुआ नगर

शहर में निकाली गयी भव्य निशान शोभायात्रा

फारबिसगंज. श्री श्याम भक्त मंडल पोस्ट ऑफिस चौक फारबिसगंज के तृतीय वार्षिकोत्सव के अवसर पर फाल्गुन शुक्ल पक्ष एकादशी को भव्य निशान शोभायात्रा निकली गयी. शोभायात्रा मां भगवती वैष्णो देवी मंदिर सुल्तान पोखर से प्रारंभ होकर दीनदयाल चौक, छुआपट्टी आरबी लेन, सदर रोड स्टेशन चौक सहित विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर अर्थात श्याम बाबा के मंदिर में पहुंच कर शोभा यात्रा का समापन हुआ. शोभायात्रा में बाबा के दरबार की झांकी व सजावट भव्यता के कारण चर्चा में रहा. रास्ते में श्रद्धालु भक्त के द्वारा श्याम बाबा की जयकारे लगाकर अबीर गुलाल से रंगोत्सव मनाते हुए बाबा के दरबार पहुंचे. रास्ते में कई संस्थाओं ने शोभा यात्रा में शामिल भक्तों को चॉकलेट, पानी व फ्रूटी इत्यादि पदार्थ से सेवा किया. कुछ भक्त के द्वारा जगह-जगह पर श्याम बाबा की आरती भी उतारी गई. महिलाओं के द्वारा धूप व धुमन से आरती के कारण पूरा शहर सुगंधित हो उठा. इसमें यजमान अमित अग्रवाल, पंडित अभिषेक दुबे, अनिल दुबे नप की मुख्य पार्षद वीणा देवी देवी, उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सह नगर पार्षद उमाशंकर उर्फ बुलबुल यादव, श्याम भक्त मंडल के अध्यक्ष विवेक सिखवाल, सचिव पवन मिश्रा, कोषाध्यक्ष सतीश श्रीवास्तव, अरुण गुप्ता, चांदनी सिंह, अमर डबरीवाला, अमित फोगला, श्याम गुप्ता, हरीश अरोड़ा, वार्ड पार्षद बुलबुल यादव ,नम्रता सिंह, अरुणा देवी, सुशीला देवी ,नंदिनी ,लक्ष्मी रंजन, प्रीति,पुष्पा चौहान,मनोज सोनी मंदिर कमेटी की तरफ से पवन शर्मा,राजू पंडिया,श्याम महेश्वरी प्रमोद सिखवाल विक्रम सिंह,निशा देवी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >