मुखिया पुत्र ने टोल प्लाजा पर किया हंगामा

टोल टैक्स मांगने पर की मारपीट

प्रतिनिधि, जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र के काकन पंचायत के मुखिया पुत्र ने टोल टैक्स चुकाने को लेकर टोल कर्मचारियों के साथ मारपीट व गाली-गलौज की घटना को अंजाम दिया. सारा घटनाक्रम टोल प्लाजा में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है. टोल कर्मचारियों ने सीसीटीवी फुटेज जोकीहाट पुलिस को सौंपा है. जानकारी के अनुसार हाइवे 327 ई अररिया-जोकीहाट मार्ग पर काकन टोल प्लाजा कर्मियों के साथ मारपीट व गाली-गलौज के मामले ने तूल पकड़ लिया है. टोल मैनेजर ने बताया कि गुरुवार की शाम चारपहिया वाहन लेकर काकन पंचायत के मुखिया पुत्र आशिक जोकीहाट से काकन पंचायत की ओर जा रहा था. इस क्रम में टोल कर्मियों द्वारा टोल टैक्स के लिए वाहन को रोका गया. इस पर मुखिया पुत्र आगबबूला हो गया. वाहन से निकलकर टोल कर्मियों के साथ धक्का मुक्की की. तत्काल अन्य टोल कर्मियों के द्वारा बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया गया. आशिक अपने घर चले गये. आशिक अपने घर से फिर वापस दस-पंद्रह लोगों के साथ टोल प्लाजा पहुंच कर टोल कर्मियों के साथ मारपीट की. टोल कार्यालय पहुंच कर टोल मैनेजर के साथ अभद्रता की व गाली-गलौज भी की. देर तक हंगामा किया गया. जिसकी सभी हरकतें टोल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. टोल कर्मचारियों की सूचना पर जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने पुलिस कर्मियों को घटनास्थल पर भेजकर मामला शांत कराया. थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने घटना की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि अबतक आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. समाचार लिखे जाने तक एफआइआर दर्ज की प्रक्रिया जारी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >