प्रचार रथ को किया रवाना

प्रभातफेरी का भी किया गया आयोजन

-14- प्रतिनिधि, अररिया राष्ट्रीय बाल श्रम उन्नमूलन दिवस पर बुधवार को श्रम संसाधन विभाग अंतर्गत संयुक्त श्रम भवन अररिया से जन-जागरूकता रथ अभियान चलाया गया. जहां श्रम अधीक्षक अमित कुमार व उप विकास आयुक्त रोजी कुमारी ने जागरूकता अभियान के लिए प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. साथ ही प्रभातफेरी का भी आयोजन किया गया. इस अवसर पर कई जिलास्तरीय पदाधिकारी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अमर ज्योति, जोकिहाट के अमित कुमार कश्यप, लिपिक राजीव रंजन व अन्य कार्यालय कर्मी मौजूद थे. सभी व्यक्तियों ने बाल श्रम रोकथाम से संबंधित विभिन्न स्लोगनों से आम जनमानस का ध्यान आकृष्ट कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >