समाहरणालय परिसर से फिर शिक्षक की बाइक हुई चोरी

दो दिन पूर्व शिवपुरी स्थित नगर पार्षद के घर के बाहर से भी हुई थी बाइक की चोरी

अररिया. जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय परिसर से बुधवार की दोपहर एक सरकारी शिक्षक की बाइक चोरी हो गयी. जब उक्त शिक्षक जनगणना 2027 के फील्ड ट्रेनर प्रशिक्षण में भाग लेने पहुंचे थे. पीड़ित शिक्षक ने नगर थाना में अज्ञात बाइक चोर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. डीआरडीए सभा भवन परिसर में मौजूद पीड़ित शिक्षक इनामुल हक ने बताया कि वह सभा भवन में आयोजित प्रशिक्षण में शामिल होने पहुंचे थे. उन्होंने अपनी बाइक रजिस्ट्रेशन संख्या बीआर 38जे 0329 डीआरडीए परिसर में खड़ी की थी. प्रशिक्षण के दौरान नाश्ते के लिए बाहर निकलने पर उन्हें अपनी बाइक गायब मिली. काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कोई अता-पता नहीं चला. इसके बाद नगर थाना पहुंचकर पीड़ित ने लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की. वहीं 02 दिन पूर्व शिवपुरी वार्ड संख्या 09 की नगर पार्षद दीपा आनंद के घर के बाहर से भी एक बाइक की चोरी हुई. जब बाइक मालिक प्रमोद कुमार मिश्रा पार्षद के घर के बाहर बाइक खड़ी कर अंदर किसी काम से गये थे. इस दौरान कुछ देर के बाद बाइक घर के बाहर से गायब मिली. सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर एक बाइक चोर को देखा गया. जो पलक झपकते ही बाइक के लॉक को खोलकर बाइक लेकर भागता दिखा.

बार-बार समाहरणालय परिसर से हो रही बाइक की चोरी

समाहरणालय परिसर से बाइक की चोरी बार-बार हो रही है. इस तरह बाइक चोरी की घटना प्रशासनिक हब परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है. स्थानीय सरकारी कर्मचारियों का कहना है कि यह घटना पहली बार नहीं है. पहले भी यहां से बाइक चोरी की कई शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं. परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी होने व सुरक्षा गार्डों की कथित लापरवाही को लेकर जिला प्रशासन की आलोचना तेज हो गयी है. इधर जिला प्रशासन परिसर से जुड़ा मामला होने के कारण नगर थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तेज जांच शुरू कर दी है. हाल के दिनों में मुख्यालय में कई स्थानों से दोपहिया वाहन चोरी की घटनाएं सामने आयी है. लोगों द्वारा प्रशासन से सरकारी परिसरों में सीसीटीवी की नियमित निगरानी, सुरक्षा गार्डों की तैनाती व गश्त बढ़ाने की मांग की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >