सड़क दुर्घटना को नियंत्रित करने को लेकर उठाएं जरूरी कदम

बिना हेलमेट पहने नहीं चलाएं बाइक

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक प्रतिनिधि, अररिया जिलाधिकारी अनिल कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार सहित संबंधित अन्य अधिकारी मौजूद थे. सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को कई जरूरी दिशा निर्देश दिये. जिलाधिकारी ने मक्का किी तैयारी को लेकर अक्सर लोग सड़क पर मक्का सूखाते नजर आते हैं. इसे सड़क दुर्घटना का खतरा कई गुणा बढ़ॅ जाता है. सभी थानाध्यक्षों को आम लोगों को सड़क किनारे मक्का नहीं सुखाने के लिये जागरूक करने का निर्देश बैठक में दिया गया. उन्होंने कहा कि बावजूद इसके अगर कहीं सड़क पर मक्का सुखाया जा रहा हो तो ऐसे मामलों में मक्का को जब्त कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश जिलाधिकारी ने सभी थानाध्यक्षों को दिया. जागरूकता को लेकर प्रखंड स्तर पर माइकिंग सहित अन्य इंतजाम सुनिश्चित कराने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया. इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध कट को बंद करने के लिये अधिकारियों को निर्देशित किया गया. पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार ने एनएच पर अवैध कट के लिये दोषी लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. ताकि जिले में सड़क दुर्घटना संबंधी मामलों में कमी संभव हो सके. इसी तरह विशेष अभियान के तहत वाहन जांच अभियान में तेजी लाने, दो पहिया वाहन चालकों के लिये हेलमेट की अनिवार्यता सुनिश्चित कराने के लिये कहा गया. जिला परिवहन पदाधिकारी बताया कि हिट एंड रन यानी अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर के मामले में मृतक के आश्रितों को 02 लाख रुपये व गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को 50 हजार रुपये साधारण बीमा परिषद द्वारा सीधे लाभुक के खाते देने का प्रावधान है. इसके लिये जिला परिवहन कार्यालय में आवेदन समर्पित किया जा सकता है. योजना लाभ के लिये पोस्टमार्टम रिपोर्ट, वंशावली, आधार कार्ड, मृत्यु प्रमाणपत्र, प्राथमिकी की छायाप्रति, शपथपत्र जैसे दस्तावेजों की अनिवार्यता की जानकारी उन्होंने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >