जोगबनी. रविवार को जेनिथ पब्लिक स्कूल जोगबनी के इंडोर स्टेडियम में आयोजित अब्दुल कादिर हाराधन बनर्जी मेमोरियल टेबल टेनिस इंडो-नेपाल फ्रेंडशिप टूर्नामेंट का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन एसएसबी बथनाहा के कमांडेंट शाश्वत कुमार, जेनिथ पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल कविता खान व निदेशक खुर्शीद खान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों द्वारा शानदार मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया. इसके पश्चात विद्यार्थियों ने आकर्षक लीजियम डांस प्रस्तुत कर सांस्कृतिक रंग बिखेरा. वहीं अतिथियों का स्वागत बुके देकर सम्मानित किया गया. इस अंतरराष्ट्रीय मैत्री प्रतियोगिता में बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड सहित नेपाल के विभिन्न शहरों से राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी शामिल हुए हैं. मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि यह अनुशासन, एकता व मित्रता की भावना को भी मजबूत करता है. विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से दोनों देशों के बीच संबंध और भी प्रगाढ़ होंगे. मौके पर नेपाल के राजेश गुप्ता, तपन कांति दास, केशव बुद्धठोकी, संतोष बस्नेत, राधिका प्रधान सिक्किम, मदन प्रधान, सिक्किम, प्रदीप शंकर मिश्रा नेशनल अंपायर बेगूसराय, बिमल गुरुनग, दार्जिलिंग, मनीष कश्यप पूर्णिया, नीरज, अनिल अग्रवाल, प्रवीर विश्वास, आदि ने भाग लिया.
टेबल टेनिस टूर्नामेंट का उद्घाटन
एकता व मित्रता की भावना को मजबूत करता है
