स्वामी शुकदेवानंद महान विद्वान थे : प्रमोदानंद

स्वामी शुकदेवानंद स्मृति समारोह का आयोजन

भरगामा. प्रखंड के कुशमौल गांव में शुक्रवार को स्वामी शुकदेवानंद स्मृति के 19वें समारोह का भव्य आयोजन किया गया. इस पावन अवसर पर संतमत सत्संग के स्वामी प्रमोद बाबा, अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता स्वामी सत्यानंद जी महाराज, युवा प्रवक्ता स्वामी सत्य प्रकाश बाबा व स्वामी रमेशानंद जी महाराज, स्वामी जयकुमार बाबा,स्वामी बोधानंद बाबा, स्वामी रमेशानंद बाबा, स्वामी नरेंद्र बाबा सहित कई अन्य संत महात्मा उपस्थित थे. स्वामी प्रमोदानंद जी महाराज ने भी स्वामी शुकदेवानंद जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे एक महान विद्वान थे. जिनकी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, बंगला व नेपाली भाषा पर अद्भुत पकड़ थी. अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता स्वामी सत्यानंद जी महाराज ने अपने प्रवचन में बताया कि मनुष्य का जीवन केवल भोग के लिए नहीं, बल्कि योग के लिए है. संसार में रहते हुए भी यदि मन ईश्वर से जुड़ा रहे तो वही सच्चा संतुलन है. आज का मानव बाहर की दौड़ में इतना व्यस्त हो गया है कि अपने भीतर झांकना भूल गया है. जब तक हम आत्मचिंतन नहीं करेंगे तब तक शांति संभव नहीं. समारोह में हजारों श्रद्धालु व संत महात्माओं ने भाग लिया व आध्यात्मिक ज्ञान अर्जित किया. कार्यक्रम में पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण मेहता, प्रमोद नारायण यादव, संजीव कुमार पासवान, भाजपा नेता सितांशु शेखर पिंटू, जिला पार्षद सत्यनारायण यादव, पूर्व मुखिया संदेव मेहता सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >